हमीरगढ़: जिला कलेक्टर ने हमीरगढ़ तहसील और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
भीलवाड़ा जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण किया साथ ही तहसील कार्यालय में पंजीयन शाखा, एलआरसी, न्यू मार्डन रिकॉर्ड रूम और राजस्व शाखा का निरीक्षण किया |