लंका पुलिस ने IPL में सट्टा लगाने वाले सटोरी गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2025 थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की थाना स्थानीय क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल के नाम पर सट्टा लगाकर जुआ खेल रहे हैं तथा लोगों को जुए की बुरी लत लगाकर उनके साथ हार जीत की बाजी लगाते हुए पैसे वसूल रहे हैं।