गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई कार बरामद
सोमवार को थाना सिहानी गेट पुलिस ने कार चोरी करने वाले रोहताश और बलराम नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को फव्वारा चौक पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की हुई कार बरामद हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।