गाज़ियाबाद: यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने शिष्यों के रक्त से लिखा इजराइली PM को पत्र, हिंदुओं को अपनी सेना में भर्ती करने की रखी मांग
गाजियाबाद में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सोमवार को अपने शिष्यों के रक्त से इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से अनुरोध किया कि वो इस्लामिक जिहाद से हो रही उनकी लड़ाई में हिंदुओं को भी अपनी सेना में भर्ती करें।