पिथौरा: अंजलि विहार कॉलोनी लहरौद में श्री राम कथा अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हो रहा आयोजन निकाली गई भव्य कलश यात्रा
अंजलि विहार कॉलोनी लहरौद में आज श्री राम कथा अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । 7 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समिति के द्वारा जोरदार तैयारी की गई है ,तथा आज से कलश यात्रा पश्चात कथा के साथ इसकी शुरुआत हुई है ।