रूपवास: नगला सूपा में श्मशान घाट नहीं, बंध की पार पर करना पड़ता है अंतिम संस्कार
दौरदा ग्राम पंचायत के नगला सूपा गांव में श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में किसी की मृत्यु होने पर परिजनों को बंध की पार या निजी जमीन पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी के कारण मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।