पति ने दूसरी महिला के नाम किया दानपत्र, पत्नी ने निरस्तीकरण और न्याय की लगाई गुहार
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने वैवाहिक जीवन के दौरान दूसरी महिला के नाम संपत्ति का दानपत्र कर दिया है। महिला का कहना है कि वह वर्षों से अपने बच्चों के साथ उपेक्षा और प्रताड़ना झेल रही है, जबकि उसके पति ने परिवार की अनदेखी करते हुए संपत्ति किसी अन्य महिला के नाम कर दी।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर दानपत्र को निरस्त कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा उसे और उसके बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
Bareilly news Live
#Bareillypolice
#Viralpost