कोंडागांव: ग्राम शामपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
कोंडागांव जिले के ग्राम शामपुर में आज रविवार की शाम लगभग 5 बजे अचानक मधुमक्खियों ने राह चल रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में कई ग्रामीण जख्मी बताए जा रहे है। वहीं मधुमक्खियों के हमले के शिकार एक 55 वर्षीय ग्रामीण बुद्धूराम मरकाम को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। मधुमक्खीयों ने ग्रामीण के चेहरे में बुरी तरह डंक मार दिया।