घोड़ाडोंगरी: मनकाढाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, चोपना पुलिस कर रही जांच
मनकाढाना गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चोपना पुलिस ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनकाढाना गांव में सन्नू अखण्डे 40 साल का शव संदिग्ध हालात में शव मिला है।