घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने जेल भेजा
सारनी पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा दिया। सारनी पुलिस ने शनिवार रात करीब 9.30 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि जिला बदर बदमाश राकेश धुर्वे 30 साल निवासी विजयनगर को 7 नवंबर को पुरानी सारनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अब तक 10 अपराधी प्रकरण दर्ज किए गए जा चुके हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।