घोड़ाडोंगरी: चिकलपाटी में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, चार घायल
चिकलपाटी गांव में रविवार रात करीब 8 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चिकलपाटी गांव में 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दानवाखेड़ा गांव निवासी भगन 45 साल की मौत हो गई।