Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
Breaking
किया
journalistrkgiri
कांग्रेस कार्यालय घेराव के लिए जाते समय भाजपा पदाधिकारियों व पुलिस के साथ हुई पकड़म पकड़ाई......
Basti, Basti
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
सपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के निकाले जाने के सवाल पर बोले सपा विधायक/ जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव
Basti, Basti | Oct 13, 2026
*कासगंज: शारदीय नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट, एसपी ओ0 पी0 सिंह ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* कासगंज, 13 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहारों के मद्देनजर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0 पी0 सिंह ने स्वयं कमान संभाली। *पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई सुरक्षा व्यवस्था* पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन में आज थाना सोरों क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। श्री ओ0 पी0 सिंह ने जनपद के प्रमुख दुर्गा पंडालों, रामलीला स्थलों एवं मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में नवरात्रि का पवित्र त्योहार चल रहा है। कहीं दुर्गा प्रतिमा पंडालों में स्थापित है तो कहीं रामलीला का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की धार्मिक आस्था और रीति-रिवाज पूर्ण पवित्रता के साथ पूरी हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जो बच्चियां और महिलाएं घरों से निकलकर मंदिरों, पंडालों व धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए निकलें, वे सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ निकलें, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे *मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान* के तहत विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं। *पुलिस अधीक्षक ने जनता से की अपील* एसपी श्री ओ0 पी0 सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि माँ शक्ति का यह त्योहार और भगवान श्री राम के विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अफवाहों से सावधान रहें, सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी अफवाह की हकीकत को परखें। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा पुलिस द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 13, 2026
*बस्ती: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बड़ेबन चौराहे पर महिला शक्ति का प्रदर्शन, महिला आरक्षियों और NCC कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक कमान* *बस्ती, 13 अक्टूबर 2026।* उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जनपद बस्ती में आज नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का अनूठा संगम देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे बड़ेबन पर यातायात सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात कुलदीप सिंह यादव, आरटीओ बस्ती सुरेश मौर्या, पीटीओ श्री शिवकुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहे। *महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में रही शहर की यातायात व्यवस्था* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जब शहर की यातायात व्यवस्था की पूरी कमान बस्ती पुलिस की महिला आरक्षियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने संभाली। वर्दी में सजी महिला पुलिसकर्मियों ने बड़ेबन चौराहे पर मुस्तैदी के साथ खड़े होकर हाथों के कुशल संकेतों से भारी ट्रैफिक को नियंत्रित किया। इस दौरान उनकी कार्यशैली को आमजन ने खूब सराहा। *प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सफल रहा अभियान* इस पूरे जागरूकता अभियान की सफलता का श्रेय प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी को जाता है। उनके कुशल नेतृत्व और निर्देशन में यह पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर खड़े होकर महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और यातायात संचालन की बारीकियों को समझाया। उनके नेतृत्व में टीम ने चौराहे पर न सिर्फ जाम की स्थिति को नहीं बनने दिया बल्कि आमजन को रोक-रोक कर यातायात नियमों की जानकारी भी दी। अभियान के दौरान टीम द्वारा वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित किए गए। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी एंटी रोमियो उ0नि0 शाइस्ता खान, चौकी प्रभारी अमहट घाट उ0नि0 अनुपम त्यागी सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स मौजूद रहे। पुलिस विभाग का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा देना ही नहीं बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना है। यातायात जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मोर्चा संभालना इसी सशक्तिकरण का प्रमाण है। बस्ती पुलिस द्वारा जनपद को सुरक्षित, जागरूक और अनुशासित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। .संवादाता हरिओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 13, 2026
*बस्ती: सीएम योगी ने बरेली से किया ग्राम प्रहरियों को संबोधित, बस्ती पुलिस लाइन में 345 चौकीदारों का हुआ लाइव प्रसारण और सम्मान* *जनपद बस्ती, 13 अक्टूबर 2026।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज जनपद बरेली में प्रदेश के समस्त ग्राम प्रहरियों के लिए आयोजित भव्य सम्मान समारोह को जनपद बस्ती में भी बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव/ऑनलाइन प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के 345 ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। *बस्ती में गरिमामय आयोजन, जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद* इस अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में महेश शुक्ला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती, विधायक हरैया अजय सिंह, नेहा वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बस्ती,अंकुर वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद बस्ती एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। *सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं* बरेली से अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्राम स्तर की हर सूचना को थाने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री जी ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए दो बड़ी घोषणाएं कीं - *1. ग्राम प्रहरियों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी* *2. चिकित्सा सुविधा हेतु कैशलेस उपचार की व्यवस्था* उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों को भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया। *बस्ती पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया मनोबल* पुलिस अधीक्षक बस्ती ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस व जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधि एवं पुलिस व प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में आए हुए कुल 345 ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के शेष बचे ग्राम प्रहरियों को भी थानों के माध्यम से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाकर सभी ग्राम चौकीदारों में हर्ष व्याप्त रहा तथा उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। MYogiAdityanath Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 13, 2026
बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे राकेश चतुर्वेदी, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद बस्ती। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर राकेश चतुर्वेदी ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राकेश चतुर्वेदी ने पूजा पंडालों में पहुंचकर मां के भक्तों से मुलाकात की और सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
Basti, Basti | Oct 13, 2026
बस्ती। मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के तहत थाना छावनी पुलिस एवं NCC कैडेट्स द्वारा आज यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और NCC कैडेट्स ने थाना छावनी से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कस्बा छावनी होते हुए NH-27 हाईवे से राम जानकी तिराहे तक गया। राम जानकी तिराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। काली फिल्म और अवैध हूटर न लगाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थाने के CUG नंबर 9454403109 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान उ0नि0 सत्येंद्र यादव, हे0का0 संदीप सिंह, का0 चंद्रकेश प्रजापति, म0आ0 प्रभा पांडे, ऋतुजा वर्मा, रोशनी चौरसिया, आराधना सिंह, खुशबू राठौर और NCC महिला कैडेट्स रजनी जायसवाल, बंदना, नेहा, खुशबू, रुचि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 13, 2026
नॉर्मल डिलीवरी की जगह ऑपरेशन क्यों? महिलाओं को मां बनने में आ रही समस्याओं, सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और डॉक्टरों के त्याग पर डॉ. वंदना से बातचीत.. #डॉवंदना #fallowers #trendingpost #Basti #doctorVandana #कैलीहॉस्पिटलबस्ती #कैलीहॉस्पिटल #everyonehighlightsfollowers #चिकित्सा #Bastidoctor
Basti, Basti | Oct 13, 2026
श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में एआई अल्ट्रासाउंड मशीन से मरीजों को मिल रही बड़ी राहत अमेरिका से मंगाई गई 70 लाख रुपये की अत्याधुनिक मशीन से जांच की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर उपचार की दिशा में बढ़ा कदम बस्ती। पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार आधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से अमेरिका से मंगाई गई अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इस आधुनिक मशीन के माध्यम से मरीजों को जांच में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और चिकित्सकों को बीमारी की पहचान कर उपचार की दिशा तय करने में सहायता मिल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। अमेरिका से मंगाई गई एआई आधारित अल्ट्रासाउंड मशीन मरीजों की जांच को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ चिकित्सकों को जरूरी चिकित्सकीय जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक है। इससे मरीजों की जांच के दौरान प्राप्त तस्वीरों और संबंधित जानकारियों का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलती है, जिससे बीमारी की पहचान और आगे के उपचार की योजना बनाने में सुविधा होती है। डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गर्भावस्था से संबंधित जांच, पेट के आंतरिक अंगों की स्थिति का आकलन तथा विभिन्न बीमारियों की जांच में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन के उपयोग से जांच की गुणवत्ता बेहतर बनाने और चिकित्सकों को सटीक चिकित्सकीय आकलन में सहयोग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम चिकित्सकीय निष्कर्ष मरीज की स्थिति और रेडियोलॉजिस्ट के आकलन के आधार पर ही तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जांच एवं उपचार के लिए आधुनिक संसाधन मुहैया कराना है। नई मशीन की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को शामिल किए जाने से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि मरीजों को समय पर आवश्यक जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और उनकी जरूरत के अनुरूप बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
Basti, Basti | Oct 13, 2026
कांग्रेस कार्यालय घेराव के लिए जाते समय भाजपा पदाधिकारियों व पुलिस के... - Basti News