बस्ती। मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के तहत थाना छावनी पुलिस एवं NCC कैडेट्स द्वारा आज यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और NCC कैडेट्स ने थाना छावनी से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कस्बा छावनी होते हुए NH-27 हाईवे से राम जानकी तिराहे तक गया। राम जानकी तिराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। काली फिल्म और अवैध हूटर न लगाने के भी निर्देश दिए गए।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थाने के CUG नंबर 9454403109 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान उ0नि0 सत्येंद्र यादव, हे0का0 संदीप सिंह, का0 चंद्रकेश प्रजापति, म0आ0 प्रभा पांडे, ऋतुजा वर्मा, रोशनी चौरसिया, आराधना सिंह, खुशबू राठौर और NCC महिला कैडेट्स रजनी जायसवाल, बंदना, नेहा, खुशबू, रुचि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 13, 2026