खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, करीब एक करोड़ के जेवरात उड़ाए, उसी रात दूसरे घर में भी लाखों की चोरी
जमुई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों नहीं, बल्कि परिवार के दावे के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसी रात गांव के एक अन्य बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी होने की सूचना है। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026