🎉 मटिहानी के लाल हर्ष कुमार सिंह ने बढ़ाया जिले का मान
मटिहानी प्रखंड के रामदिरी रामनगर निवासी नवीन कुमार के पुत्र हर्ष कुमार सिंह ने UPPSC परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। पहली बार गांव पहुंचने पर पासपुरा ढाला से खुली जीप, घोड़ा-बैंड और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
ठाकुरवारी में पूजा-अर्चना और हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण के बाद अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
हर्ष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा विपिन कुमार सिंह और परिवार को देते हुए युवाओं से मेहनत व बड़े सपने देखने की अपील की।
#मटिहानी #रामदिरी_रामनगर #हर्ष_कुमार_सिंह #UPPSC #7वीं_रैंक #बेगूसराय #गौरव_का_पल #भव्य_स्वागत #युवा_प्रेरणा #बिहार_का_गौरव #सफलता_की_कहानी #सम्मान_समारोह #मेहनत_की_जीत #गांव_का_लाल #बधाई 🎉👏
Begusarai, Begusarai | Jun 10, 2026