पटना ग्रामीण: कुर्जी स्थित घर से मिला बम बनाने का सामान, 35 कारतूस और पोटेशियम नाइट्रेट बरामद करने के साथ एक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर से बम बनाने का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार की सुबह रूपसपुर थाने की पुलिस कुर्जी गेट नंबर 71 स्थित रघुवीर महतो के घर पहुंची थी।मकान से 35 जिंदा कारतूस, पोटेशियम नाइट्रेट का एक खाल, एक भरा डिब्बा समेत कई समान बरामद किया।