हरिद्वार के बहादराबाद थाने में आज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शांतरशाह क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले हुए बाइक मैकेनिक पर गोली चलने के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में एक बाइक मैकेनिक हैप्पी पर गोली चलाने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
आरोप है कि एक साथी ने बाइक से दोनों आरोपियों को मौके से भागने में मदद की। इस गोली कांड में हैप्पी की मृत्यु हो गई थी। घटना के कई दिन बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भीम आर्मी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
बहादराबाद थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी नेता तेज प्रताप ने पुलिस को 24 सितंबर का अल्टीमेटम दिया है, उसके बाद सभी कार्यकर्ता पतंजलि पुल के नीचे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
वहीं पुलिस ने हत्या के मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा है कि पुलिस इस जघन्य अपराध की जांच में लगी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
#हरिद्वार #बहादराबाद #शांतरशाह #हरिद्वार_न्यूज #उत्तराखंड_न्यूज #भीमआर्मी #भीमआर्मी_प्रदर्शन #हैप्पी_हत्याकांड #हत्याकांड #आरोपियों_की_गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई #धरना_प्रदर्शन #CrimeNews #BreakingNews #HaridwarNews #Bahadrabad #UttarakhandNews #ViralNews #CrimeNewsIndia #JusticeForHappy
Hardwar, Haridwar | Sep 22, 2026