कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में टीम ने सरहद कल्याणपुरा में नीमच की तरफ से आती क्रेटा कार को रोका। कार की डिक्की से दो काले कट्टों में कुल 45 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में दो आरोपी रमेश और भैरा राम गिरफ्तार किए गए।