बक्सर: प्रेम प्रसंग में बक्सर के युवक को उत्तर प्रदेश में मारी गोली, हालत नाज़ुक
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के सामने गंगा नदी जाने वाले रास्ते पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बक्सर निवासी 20 वर्षीय युवक आर्यन यादव को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दीं। गोली लगते ही आर्यन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।