महरौनी: महरौनी विधायक एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने जनता से संबंधित समस्याओं को लेकर लखनऊ में सीएम से की मुलाकात
महरौनी क्षेत्र से जुड़ी हुई जनता की समस्याओं को लेकर महरौनी विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने जनता से संबंधित समस्याओं की निराकरण एवं विकास कार्य हेतु मुख्यमंत्री से सार्थक कदम उठाने की मांग की।