सागर नगर: गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गुरुवार सुबह 8:30 से स्वच्छता अभियान चलाया और महापुरुषों को नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत गौर मूर्ति से जय स्तंभ तक स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। सदर में लाल बहादुर शास्त्री चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।