कोईलवर: कोईलवर व आसपास के गांवों में आज रविवार को छह घंटे बिजली रहेगी बंद, जेई ने दी जानकारी
कोईलवर पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 5 बजे तक सभी 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कोईलवर नगर पंचायत सहित धनडीहा, कुल्हड़िया, सकड्डी, चंदा, राजापुर, दौलतपुर, कायमनगर, सोनघट्टा, पचैना, बीरमपुर समेत कई गांव प्रभावित रहेंगे। कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने रविवार की सुबह 10:00 बजे दी जानकारी।