अरवल से बड़ी खबर: शौच करने गई वृद्ध महिला की पैर फिसलने से मौत, 4 दिन बाद मिला शव!अरवल (कुर्था): अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर बिथरा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव की निवासी 70 वर्षीय धन कुमारिया देवी की पानी में डूबने से मौत हो गई।कैसे हुआ हादसा: परिजनों के मुताबिक, धन कुमारिया देवी पेईन (नहर/आहर) के किनारे शौच करने गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में जा गिरीं।4 दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन: महिला के लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे।गांव में मचा कोहराम: आज चौथे दिन परिजनों को महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार और हाहाकार मच गया। पूरा गांव इस घटना से स्तब्ध और गमगीन है।स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। ईश्वर मृत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। 🙏#ArwalNews #Kurtha #BiharNews #Accident #LocalNews #Arwal Public ki Awaz Arvind Yadav A1 express Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 26, 2026