पुरानी दीवार गिरने से सास-बहू गंभीर, पटना रेफर
आरा भोजपुर जिले के करवासिन गांव से इस वक्त की हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है, जहां घर की वर्षों पुरानी मिट्टी से जुड़ी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि कलावती देवी, उम्र 45 वर्ष, पति कैलाश यादव और उनकी बहू शांति देवी, उम्र 20 वर्ष, पति पप्पू यादव, घर की पुरानी दीवार पर गोबर ठोक रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार दोनों महिलाओं के ऊपर जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अरवल सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
फिलहाल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर और नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन बेहद हताश और चिंतित हैं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News A1 express
Arwal, Arwal | Aug 26, 2026