गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 200 से अधिक लोगों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निर्देश
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा जनता दरबार का आयोजन सोमवार की दोपहर 12 बजे किया गया।जनता दरबार में 200 से अधिक आमजनों की समस्याओं को सुना।जिसमे कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन तो कुछ का निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।जनता दरबार में भूमि विवाद,आवास योजना,स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें से संबंधित मामलों को रखा गया।