गुमला: सदर अस्पताल में शराबी का हंगामा, डॉक्टर और गार्ड से की बदसलूकी
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 सदर अस्पताल में एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि वह व्यक्ति किसी बीमारी को दिखाने अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसने पर्ची तक नहीं कटाई और सीधे ओपीडी कक्ष संख्या 112 में डॉक्टर के कमरे तक पहुंच गया। इसी दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मियों की शिफ्ट बदलने का समय था, जिसके कारण संबंधित डॉक्टर ओपीडी में नहीं थे।