सूरजपुर: बिश्रामपुर उत्कल समाज ने मनाया 88 वां उत्कल गौरव दिवस।
88 वां उड़ीसा राज्य गठन दिवस के अवसर पर विश्रामपुर उत्कल समाज के द्वारा मंदिर प्रांगण में उत्कल गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के विजय महाकुल पर्सनल मैनेजर गायत्री एवं खनिज अधिकारी अजय रंजन दास उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महाप्रभु जगन्नाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।