सूरजपुर: जिला अस्पताल और नगरपालिका का अमानवीय चेहरा आया सामने ,कचरा गाड़ी में किया लावारिस शव का परिवहन ।
जिला अस्पताल सुरजपुर में घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया था । और इलाज के दौरान 2 दिन पहले व्यक्ती की मौत हो गई थी। जिसे मरचूरि में रखा गया था । और आज लावारिस शव को दफनाने के लिए अस्पताल में शव वाहन होते हुए भी कचरा वाहन का प्रयोग किया गया। और अब अस्पताल और नगर पालिका प्रबंध ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है।