सूरजपुर: महगावां वार्ड क्रमांक 1 में घर के बड़ी में रखी लकड़ी में लगी आग, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू।
आज महगावां के वार्ड क्रमांक 01 में उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब नीलकरण राजवाड़े के घर के बगल बाड़ी में रखी लकड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग चारों तरफ फैलने लगी । आसपास मोहल्ले वासियों ने आग को बुझने के लिए अग्निशमन दमकल टीम को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दमकल टीम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। जहां आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान की रकम लगभग 30 से 40 हजार बताई ज रही है, वहीं मिली जानकारी के अनुसार कोई भी जनहानि नहीं हुई है। साथी आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात बताया जा रहा है।