सूरजपुर: सूरजपुर जिला अस्पताल के सामने चलती मोटरसायकल में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान।
सूरजपुर जिला अस्पताल के सामने रात करीब 10:00 बजे एक चलती मोटरसायकल में अचानक आग लग गई आग लगते ही चालक मोटरसायकल से कूद कर अपनी जान बचा ली है। वहीं घटना के बाद मोटरसायकल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। चलती मोटरसायकल में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।