सूरजपुर: ग्राम बसदेई में पिता ने घूमने जाने से मना किया तो 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्राम बसदेई में 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि 11वीं की छात्रा मनोरमा सिंह पुत्री सुबरन सिंह सहेली के साथ कोरिया जिले के लाई घूमने जाना चाहती थी। वहीं पिता ने मना किया तो पड़ोस में रह रहे दादा हीराचंद के घर में फांसी लगा ली।