वैर: एसपी दिगंत आनंद ने वैर, भुसावर, हलैना पुलिस थानों का निरीक्षण किया, जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रविवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने कार्य भार संभालने के बाद पहली बार वैर, हलैना, भुसावर के पुलिस थानो का निरीक्षण किया और उन्होंने अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के धर पकड़ सहित पेंडिंग पड़े प्रकरण का निपटारा करने और आमजन की मदद के निर्देश दिए। उन्होंने थानों के परिसर और पुलिस आवास भवनो की स्थिति देखी।