वैर: बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर के पास से की सफाई, मामला कस्बा वैर के सीताराम जी मंदिर का है
शुक्रवार दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार कस्बा वैर के सीताराम जी के मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर पर बारिश के चलते काफी तादाद में घास फूस झाड़ियां उग गई थी । जिसके चलते मंदिर पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी आ रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के आसपास से साफ सफाई का कार्य किया ।