वैर: दीवली रोड पर भुसावर कस्बे में देर रात अज्ञात चोरों ने दो किराना दुकानों के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया
शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर कस्बे मे चोरों ने मुख्य बाजार मे श्रीनाथजी किराना स्टोर और दीवली सड़क मार्ग पर स्थित हिमांशु किराना स्टोर को निशाना बनाया। श्रीनाथजी किराना स्टोर के मालिक योगेश अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने नुकीले औजार से दुकान का शटर तोड़ा। लेकिन दुकान के ऊपर रहने वाले व्यक्ति को आवाज सुनाई दी। उसके ललकारने पर चोर भाग गए।