वैर: सीता गांव में फायरिंग और रास्ता बंद करने को लेकर पुलिस व प्रशासन ने ग्रामीणों से की वार्ता, दिया आश्वासन
शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गांव सीता पहुंचे जहां गांव सीता में अवैध खनन को लेकर हुए बवाल के बाद ग्रामीणों द्वारा रास्ता बंद करने की शिकायत पर वार्ता की। ग्रामीणों ने SP को शुक्रवार को ज्ञापन देकर घटना से अवगत कराया था कि गांव रायपुर में कई दिनों से रास्ता बंद कर दिया है जिससे बच्चों की पढ़ाई व ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है