वैर: सोरो जी से कांवड़ लेकर लौटा लखनपुर का दल, जगह-जगह पर किया गया दल का स्वागत
शुक्रवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार गांव लखनपुर से 25 सदस्यों का दल कावड़ लेने सोरोजी गया था। जब दल कावड़ लेकर सौरो जी से वापस लौटा तो जगह-जगह पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । वहीं दल के सदस्यों ने विधि विधान पूर्वक शिवालय पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और कावड़ के द्वारा लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।