बांधवगढ़: गर्भवती महिला की मौत के बाद तंत्र-मंत्र का शक, ग्रामीणों ने दंपति को बनाया बंधक
उमरिया जिले के ग्राम तामन्नारा में गर्भवती महिला की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के शक ने माहौल गरमा दिया। मृतिका के परिजनों ने गांव के ही एक दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच की