गोदौलिया-दशाश्वमेध के 7 होटलों पर ताला
ADM प्रोटोकॉल ने VDA और पर्यटन समेत कई टीमों संग जांचे मानक
वाराणसी में सोमवार की रात अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) ने काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र और दशाश्वमेध क्षेत्र के होटलों में छापामार कार्रवाई की। टीम ने गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध क्षेत्र के कई होटलों में मानकों की पड़ताल की। गलियों में चल गेस्ट हाउस, पेइंग हाउस में खामियां पाई।