मॉडल ममता राय की फोटो लगाकर मांगा डोनेशन, FIR: एक लाख हैं फालोवर
वाराणसी के मॉडल और अभिनेत्री ममता राय ने भेलूपुर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उक्त व्यक्ति अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर उनकी तस्वीरें इस्तेमाल कर अश्लील कमेंट के साथ ही साथ धन उगाही कर उन्हें बदनाम कर रहा है। फिलहाल भेलूपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।