गांधी चौराहे पर बुलडोजर के खिलाफ सपा का सत्याग्रहः सयुस नेता बोले- भारत माता की प्रतिमा तोड़ना शर्मनाक
वाराणसी गांधी चौराहे का चबूतरा तोड़े जाने का विरोध तेज हो गया है। स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों के बाद अब राजनीतिक दलों ने कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने अपने X अकाउंट कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। जबकि स्थानीय नेताओं में भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी नजर आई।