नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त टिंकू को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त टिंकू पुत्र स्व० जितेन्द्र कुमार निवासी चंदापुर पो० उदयपुर थाना चोलापुर वाराणसी को आयर बाजार नहर पुलिया शिवपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए, अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।