वाराणसी के घाटों पर फोटोग्राफी करने की मांग को लेकर महापौर से मिलें फोटोग्राफर्स,बोले शूट करने से रोकते है सुरक्षाकर्मी
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले दर्जनों की संख्या में सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर महापौर अशोक कुमार तिवारी से मुलाकात कर वाराणसी के नवनिर्मित घाटों पर युगल/परिवारिक फोटोग्राफी वीडियोग्राफी हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान लोगों ने कहा कि वाराणसी एक धार्मिक स्थल के साथ पर्यटक स्थल भी है।