हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम बनहा में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान रविवार के मध्यरात्रि एक बजे सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। बनहा सद्भावना मंच की ओर से दो अखाड़ों का भव्य स्वागत किया गया।