घाटोल: मियासा में भाजपा का पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
भारतीय जनता पार्टी घाटोल विधान सभा के अंतर्गत मंडल उँडवैला द्वारा ग्राम मियासा, गांव मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ और पदाधिकारीयों द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। मंगलवार दोपहर 1 बजे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ST मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कांतिलाल आहारी थे।