संभल: संभल में तराई किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी निधि पटेल को कार्यालय पर ज्ञापन दिया
संभल में तराई किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं को उठाया गया।इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP की कानूनी गारंटी के साथ लागू करने,किसने की पूर्ण कर्ज माफी ,कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि शामिल है।