पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला थाना क्षेत्र के अंधियारखोह गांव के पास हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार का कहर, हुई मौत
सरायपानी निवासी युवक गिरधारी लाल बैगा की दर्दनाक मौत हो गई। दीपावली के दिन हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई गिरधारी लाल बैगा दीपावली के लिए घर का जरूरी सामान खरीदने साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपने बड़े भाई की मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। बाजार से सामान खरीदकर जल्द घर लौटने के दौरान अंधियारखोह गांव के पास बाइक पुलिया से जा टकराई हुई मौके पर मौत