बिंद: बिंद फोरलेन चौराहा पर पुलिस ने नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार किया
Bind, Nalanda | Aug 21, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के बिंद फोरलेन चौराहा पर से पुलिस ने शराब के नशे में धूत एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अजय राम के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया है।