दुधारा थाना क्षेत्र के जमडीह गांव में शनिवार सुबह छत पर काम कर रहे 17 वर्षीय युवक को बिजली का तेज करंट लग गया। लोहे की रॉड विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।