बक्सर: भूमि सर्वे को लेकर वंशावली की स्वयं करनी होगी घोषणा, सरपंच के यहां वंशावली बनाने की जरूरत नहीं - जिला बंदोबस्त पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Sep 6, 2024 जिले के ग्रामीण इलाकों में भी सर्वे का कार्य शुरू है। इधर जिले के रैयत अपने अपने जमीन की कागजातों को सुधार करवाने में लगे हुए हैं। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुनिल कुमार ने कहा है कि वंशावली बनवाने के लिए सरपंच के यहां दौड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है। लोग स्वयं हीं वंशावली तैयार करके स्व घोषणा करेंगे।