जगदलपुर: महाराणा प्रताप वार्ड का महापौर और एमआईसी सदस्य ने किया औचक निरीक्षण
शहर के महाराणा प्रताप वार्ड में पार्षदों एवं एमआईसी सदस्यों के साथ महापौर संजय पांडे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने पाइपलाइन विस्तार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।